Welcome to Rotary Club Ratlam Central
Our club works across various social sectors including healthcare, education, women empowerment, blood donation, rural development, environmental awareness, and humanitarian assistance. Every project we undertake is driven by the collective efforts of our members, partners, and supporters who share a common vision of making our community stronger, healthier, and more inclusive.
Together, we continue to transform lives through service, compassion, and community partnership.
निवृत्तमान अध्यक्ष की कलम से
सर्वप्रथम मैं अपने आराध्य देवों को विनम्र वंदन करता हूँ, जो राग-द्वेष से रहित एवं चारों कषायों से मुक्त हैं।
🌸 रोटरी अभिवादन 🌸
रोटरी वर्ष 2025-26 में अपने क्लब के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए मुझे जो अवसर प्राप्त हुआ, वह मेरे लिए अत्यंत गौरव एवं संतोष का विषय रहा। इस अवधि में क्लब के सहयोग से किए गए प्रमुख सेवा कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत है—
💧 रक्तदान सेवा
पूरे वर्ष भर में ब्लड बैंक एवं मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 2301 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
💧 शिक्षा एवं बाल कल्याण
ग्रामीण विद्यालयों में 90 फर्नीचर सेट वितरित किए गए। विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा कॉपियाँ, बॉल पेन एवं बिस्किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
💧 स्वच्छ पेयजल सुविधा
15 अगस्त के अवसर पर ग्राम बड़ोदिया विद्यालय में विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सुविधा हेतु एक वाटर कूलर भेंट किया गया।
💧 माइक्रो फाइनेंस सहायता
आर्थिक रूप से कमजोर 13 परिवारों को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता हेतु सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।
💧 मैडिकल इक्विपमेंट प्रोजेक्ट
इस परियोजना के अंतर्गत 100 से अधिक दिव्यांग एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
💧 मानव सेवा एवं अन्नदान
दोबत्ती चौराहे पर लगभग 400 जरूरतमंद व्यक्तियों (200 + 200) को भोजन वितरण कर सेवा कार्य किया गया।
💧 महिला सशक्तिकरण
एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई।
💧 देहदान जागरूकता अभियान
देहदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने हेतु 4 व्यक्तियों ने देहदान के शपथ-पत्र भरे तथा 2 दिवंगत व्यक्तियों द्वारा देहदान किए जाने पर उनके परिजनों का सम्मान-पत्र देकर अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।
💧 जनसहयोग एवं सदस्य सहभागिता
इन सभी सेवा प्रकल्पों को सफल बनाने में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर दान एवं सहयोग प्रदान किया। सदस्यों की सेवा भावना, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता ही इन कार्यों की वास्तविक शक्ति रही।
इन सभी कार्यों की सफलता क्लब के प्रत्येक सदस्य, बोर्ड सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों एवं विभिन्न समितियों के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं था। मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
विशेष रूप से मैं अपने सचिव श्री प्रवीण जी रामावत का धन्यवाद करना चाहूँगा, जिन्होंने पूरे वर्ष तन, मन और धन से मेरा भरपूर सहयोग किया। उनके समर्पण एवं सहयोग के लिए मैं उनका सदैव आभारी रहूँगा।
Micro Finance Support
We believe in empowering families rather than merely providing assistance.
Financial support was provided to 13 economically weaker families to encourage self-employment and financial independence.
Medical Equipment Project
Through our Medical Equipment Project, more than 100 differently-abled and needy individuals received essential medical equipment and support.
Food Distribution
Serving humanity begins with feeding the hungry.
Nearly 400 underprivileged people received freshly prepared meals during our community food distribution drives.
Body Donation Awareness
4 Body Donation Pledge Registrations, Honouring the families of 2 body donors for their noble contribution towards medical education.








